उत्तराखंड

उत्तराखंड: पूर्व CM ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, बोले- बिना कमीशन दिए राज्य में कोई काम नहीं होता

लोकसभा सांसद तीर​थ सिंह रावत का एक कथित वीडियो सामने आया है. इसमें वह कर रहे हैं कि राज्य में बिना कमीशन दिए कोई काम नहीं हो सकता.

अपने बयानों के लिए चर्चित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी से लोकसभा सांसद तीर​थ सिंह रावत का एक कथित वीडियो सामने आया है. इसमें वह कर रहे हैं कि राज्य में बिना कमीशन दिए कोई काम नहीं हो सकता. अभी पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कब का है, लेकिन इसमें बीजेपी नेता राज्य में कमीशनखोरी पर दुख जताते नजर आ रहे हैं. वीडियो में रावत कह रहे हैं- भले ही मैं मुख्यमंत्री रहा हूं और शायद यह नहीं कहना चाहिए, लेकिन मुझे यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि जब हम उत्तर प्रदेश से अलग हुए थे, तो वहां सार्वजनिक काम को करने के लिए 20% तक कमीशन दिया जाता था. अलग होने के बाद, यह उत्तराखंड में जीरो हो जानी चाहिए थी, लेकिन यह जारी रही और हमने 20% के साथ शुरुआत की.

उत्तराखंड नौ नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर अस्तित्व में आया था . रावत ने कहा “ मुझे बताया गया है कि यहां बिना कमीशन दिए कोई कुछ नहीं करवा सकता .” उन्होंने कहा, ‘ कमीशनखोरी उत्तर प्रदेश में प्रचलित थी और दुर्भाग्य से यह अब उत्तराखंड में भी जारी है . ” रावत ने हालांकि कहा कि इसके लिए कोई एक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है . उन्होने कहा,  यह एक मानसिकता है .यह तभी ठीक होगी जब हमारे अंदर यह भाव आएगा कि यह अपना प्रदेश है, अपना परिवार है .’” पूर्व सीएम तीरथ के कमीशनखोरी बयान के बाद उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने भी कमशीनखोरी मामले पर सरकार पर सवाल उठाए हैं. कहा कि वह भी इस बात से सहमत हैं कि यूपी से अलग होकर पिछले 22 सालों में उत्तराखंड के अंदर कमीशनखोरी में इजाफा हुआ है.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election Results 2022: केदारनाथ विधानसभा से शैलारानी रावत 4 हजार वोट से आगे!
Back to top button