UTTARAKHAND

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से मची तबाही, कई घरों में घुसा मलबा..लोगों ने भागकर बचाई जान

रुद्रप्रयाग जिले के छिनका गांव में सोमवार देर रात हुई अतिवृष्टि ने जमकर तबाही मचाई. अतिवृष्टि से कई आवासीय घरों में पानी घुस गया और सड़कें व घर मलबे से भर गए.

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. कहीं भूस्खलन कहीं भारी बारिश तो कहीं अतिवृष्टि की खबरें सामने आ रही है. वहीं  रुद्रप्रयाग जिले के छिनका गांव में सोमवार देर रात हुई अतिवृष्टि ने जमकर तबाही मचाई. अतिवृष्टि से कई आवासीय घरों में पानी घुस गया और सड़कें व घर मलबे से भर गए. वहीं, जिले में 16 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद हो गए हैं. साथ ही ग्रामीणों के कई खेत भी पूरी तरह से आपदा की भेंट चढ़ गए.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार बताया कि देर रात करीब एक बजे छिनका में भारी बारिश से अनुसूचित जाति बस्ती मेहड़खोला तोक में मलबा आने से काफी नुकसान हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह आपदा एवं राहत बचाव की टीमें गांव पहुंची. फिलहाल प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है. ग्रामीणों ने रात के समय किसी तरह से गौशालाओं में बंधे मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election Results 2022 Live Updates: उत्तराखंड में इन्हें मिली अब तक जीत...
Back to top button