UTTARAKHAND

उत्तराखंड: जहां हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट वहां फिर हुआ बड़ा हादसा, 4 गंभीर रूप से घायल

यूपी नंबर की एक कार का एक्सीडेंट उसी जगह पर हुआ जहां पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट हो गया था.

पिछले साल 30 दिसंबर को रुड़की के नारसन कस्बे के पास क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार मोहम्मदपुर जट्ट के पास हाईवे पर कट के पास हादसे का शिकार हो गई थी. वहीं जिस जगह पर एक्सीडेंट हुआ था उसी स्थान पर एक और भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे का पूरा वीडियो पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया.

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आती हुई एक काले रंग की कार पहले ट्रैक्टर टॉली से टकराती है, इसके बाद कार रेलिंग तोड़ते हुए पलट जाती है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार लोग गायल हो गए हैं, सभी घायल नोएडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. यह हादसा ठीक उसी जगह पर हुआ है जहां पर दिल्ली से अपने घर आ रहे भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था.  वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया. पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया. आपको बता दें कि पिछले एक महीने में नारसन से हरिद्वार तक कई दुर्घटनाओं हो चुकी है, लेकिन इस ओर संबंधित विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल, 22 IAS अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट
Back to top button