UTTARAKHAND

उत्तराखंड में आज भी मौसम रहेगा खराब, सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज खराब रह सकता है. आज बागेश्वर व चंपावत में भारी वर्षा हो सकती है जिसको लेकर यहां आरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज खराब रह सकता है. आज बागेश्वर व चंपावत में भारी वर्षा हो सकती है जिसको लेकर यहां आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा भी गहरा गया है. वहीं रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा के कारण शुक्रवार को भूस्खलन होने से मलबे में 20 लोगों के दबे होने की सूचना है. लापता में से 17 लोगों को खोजने के लिए रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया है. अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. शुक्रवार को तीन शव बरामद कर लिए गए थे.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: ITBP जवानों के राशन में बड़ा 'खेल', 70 लाख के घोटाले का खुलासा
Back to top button