देशराजनीति

सीएम धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर के नवनिर्माण व सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर के नव निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य समेत ग्राम पंचूर में नाम निर्मित बरात घर का लोकार्पण किया। साथ ही इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड की वार्षिक पुस्तिका का भी विमोचन किया। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी एवं प्राथमिक विद्यालय विथयाणी का भी लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय बच्चों के साथ सीएम धामी एवं योगी आदित्यनाथ ने संवाद कर उन्हें आशीर्वाद दिया। सीएम धामी ने कहा कि सरकार के साथ-साथ निजी संस्थाएं भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग कर रही है और विद्यालयों के विकास में योगदान दे रही है। शिक्षा व्यवस्था को सुधार करने के लिए हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्य धरातल पर उतर रहे हैं और विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल रही है। इस अवसर पर सांसद हरिद्वार त्रिवेद सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत, केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत एवं विधायक श्रीमती रेणु बिष्ट उपस्थिति रही

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण: बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, पदकों की झड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button