POLITICSUTTARAKHAND

CM धामी की बैठक छोड़ गाली देते हुए सर्किट हाउस से बाहर निकले कांग्रेस विधायक, लगाए गंभीर आरोप

CM धामी की बैठक में शामिल होने पहुंचे हल्द्वानी से कांग्रेसी विधायक सुमित हृदयेश अधिकारियों के रवैये से इतने खफा हो गए कि उन्होंने गुस्से में बैठक छोड़ दी और सर्किट हाउस से गाली देते हुए बाहर निकले और धरने पर बैठ गए.

CM धामी आज हल्द्वानी पहुंचे हुए हैं. CM धामी ने यहां सर्किट हाउस में नगर निगम के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा की इस दौरान मुख्यमंत्री धामी की बैठक में शामिल होने पहुंचे हल्द्वानी से कांग्रेसी विधायक सुमित हृदयेश अधिकारियों के रवैये से इतने खफा हो गए कि उन्होंने गुस्से में बैठक छोड़ दी और सर्किट हाउस से गाली देते हुए बाहर निकले और धरने पर बैठ गए. सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन और सरकार शहर की जनता और शहर के जनप्रतिनिधि के साथ भेदभाव कर रही है. नगर निगम के बैठकों की सूचना उन्हें नहीं दी जा रही है, जबकि वह नगर निगम के पदेन सदस्य हैं. सुमित ने धरना देने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को भाजपा का एजेंट बताया.

साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम की 12 बैठकें हो चुकी हैं, मगर किसी भी बैठक में उन्हें या उनके प्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया. प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी होते हुए भी वह चुप बैठे हुए हैं और भाजपा एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं. नगर निगम में सिर्फ भाजपा के ही सदस्य बैठे हुए हैं. कांग्रेस का एक भी सदस्य उसमें नहीं है. सुमित ने कहा कि वह कांग्रेस के विधायक हैं, इसलिए उन्हें या उनके प्रतिनिधि को शहर की जनता से जुड़े कार्यों की बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा है. यही नहीं उन्होंने सर्किट हाउस के मुख्य द्वार पर भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया. सुमित हृदयेश ने कहा कि वह आगामी विधानसभा सत्र में विशेषाधिकार हनन का मामला उठाएंगे. हालांकि कुछ देर बाद प्रशासनिक अधिकारी सुमित से वार्ता करने पहुंचे और उन्हें मना लिया और फिर सुमित बैठक में भाग लेने सर्किट हाउस के अंदर चले गए.

यह भी पढ़ें -  भारत सरकार की निशुल्क खाद्यान्न योजना में गलत तरीके से अपात्र ले रहे थे राशन,अब डीएसओ और नगर पालिका की टीमें कर रही राशन कार्ड का सत्यापन
Back to top button