UTTARAKHAND

Blast In Mussoorie: गुब्बारे में भरी जाने वाले हीलियम गैस सिलेंडर का ब्लास्ट, दो सौ फीट दूर जा गिरी युवक की टांग

सिलेंडर में धमाका इतना तीव्र था कि आवाज सुनकर आसपास के लोग हैरान रह गए धमाके से आसपास के घरों के शीशे, पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गईं

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मसूरी में गुब्बारों में गैस भरते समय सिलेंडर फटने से होटल का सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया सिलेंडर में धमाका इतना तीव्र था कि कर्मचारी का एक पैर धड़ से अलग हो गया और सौ मीटर दूर जा गिर गया. वहीं धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग हैरान रह गए. धमाके से आसपास के घरों के शीशे, पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गईं अचानक धमाका होेने से मसूरी में अफरा तफरी मच गई. 19 साल के युवक का एक पैर घटना स्थल से करीब दो सौ फीट दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जा गिरा. वहीं कर्मचारी की हालत को देखते हुए देहरादून इलाज के लिए भेजा गया है. इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है.

कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया मुताबिक उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रसूलपुर गामड़ी निवासी अरविंद कुमार माल रोड में एक होटल में काम करता है और वह शाम को गुब्बारा भी बेचता है. प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा के अनुसार सुरेंद्र सिंह मालरोड स्थित एक होटल में सफाई कर्मचारी हैं.

यह भी पढ़ें -  गरुड़ में परचून मॉल व्यापारी से धोखाधड़ी, गोपाल राम वनवासी पर बैजनाथ थाने में मुकदमा दर्ज

रोज की तरह वह शुक्रवार को होटल परिसर में गुब्बारों में गैस कर रहा था और तभी भरते समय गैस का सिलेंडर फट गया, जिससे उसके पैर धड़ से अलग हो गया और हवा में उछल कर सौ मीटर दूर जा गिरा. घटना स्थल के पास मौजूद दुकानदार राजेश गोयल ने बताया कि वह अपनी दुकान पर थे तभी जोरदार धमाका हुआ. घायल युवक को आनन-फानन कपड़ों में लपेटकर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे प्रारंभिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज चल रहा है. ऐसे में खुलेआम मौत का सामान लेकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन भी रोक नहीं लगाता है. कायदे से शासन को गुब्बारे वालों के सिलिंडर की जांच करनी चाहिए.

Back to top button